अमर शहीद महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की 56 वीं पुण्यतिथि का किया जाएगा आयोजन -- विद्या शरण तिवारी

अमर शहीद महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की 56 वीं पुण्यतिथि का किया जाएगा आयोजन -- विद्या शरण तिवारी

भाजपा नगर मंडल को दिया गया लक्ष्य

 जगदलपुर -- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। भाजपा संगठन द्वारा चलाए जाने वाली कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिसमें मुख्य रुप से 25 मार्च को अमर शहीद प्रवीर चंद्र भंजदेव की 56 वीं पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाने की बात कही गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ अपने कार्यों में लगे रहना चाहिए। संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन हर कार्यकर्ता को करना चाहिए। तभी राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यकर्ताओं को मन लगाकर बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। अमर शहीद प्रवीर चंद्र भंजदेव  की पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाने के लिए हर कार्यकर्ताओं को बलिदान दिवस के रूप में मनाना है।

 जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा शक्ति केंद्र स्तर पर 10 दिनों तक चलने वाली संगठन के कार्यक्रम को गति प्रदान करना है।बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को पहुंचाने की जरूरत है। भूपेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने की भी जरूरत है।


 

नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है। जन जागरण के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों को बूथ स्तर पर ले जाया जाएगा। आजीवन सहयोग निधि हर कार्यकर्ता को देने की जरूरत है। जिससे पार्टी को गति मिलेगी।
 

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा सभी भाजपा पार्षदों को जो लक्ष्य दिया गया है उसे हम पूरा करेंगे और आने वाले समय में पार्टी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश को हर कार्यकर्ता पालन करेंगे।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने भी अपनी बात रखी है।

 कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यद्र सिंह आर्य ने किया।

 बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, राजेंद्र बाजपेई, अभय दीक्षित, गणेश काले, शशि नाथ पाठक,राणा घोष, कमलेश पटेल, निर्मल पानीग्राही, विक्रम सिंह यादव,संतोष बाजपेई, किशोर महावर, राजपाल कसेर, कृष्णा राय, ममता राणा, गीता नाग, मीणा विश्वकर्मा, प्रमिला कश्यप,प्रकाश झा, नागेश्वर राव, योगेश सिंह ठाकुर,योगेश शुक्ला,सुरेश मिश्रा,भारती,सतीश बाजपेई,प्रवीन पाल, केतन महंनंदी, दीपक तिवारी, जय पांडेय, राज पांडेय, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम कुमार यादव, धीरज सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।