सरकार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तीज पर निर्जला व्रत रख करेंगी वादा निभाओ आंदोलन, कहा सत्ता में आते ही भूल गए कांग्रेस सरकार-विद्या जैन जिलाध्यक्ष बेमेतरा

सरकार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तीज पर निर्जला व्रत रख करेंगी वादा निभाओ आंदोलन, कहा सत्ता में आते ही भूल गए कांग्रेस सरकार-विद्या जैन जिलाध्यक्ष बेमेतरा

संजूजैन:7000885784
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा 9 सितम्बर को तीज पर रायपुर स्थित बुढ़ातालाब में निर्जला व्रत रखकर प्रदेश व्यापी एक दिवसीय हड़ताल करने का फैसला किया गया। इसमें दुर्ग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ  बेमेतरा जिलाध्यक्ष विद्या जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार को वादा याद दिलाया जाएगा। इस आंदोलन में पूरे प्रदेश भर से तिजहारिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपवास हालत में ही आंदोलन करेंगी।

*चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया लेकिन कलेक्टर दर पर मानेदय नहीं दिया*

विद्या जैन  ने बताया कि 5 मार्च 2018 से 22 अप्रैल 2018 पचास दिन के हड़ताल में ईदगाह भाठा रायपुर में भाजपा सरकार के समय जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों लेकर हड़ताल किया था। तब छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडाल पर पहुंचे थे और उन्होंने वादा किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हड़ताल अवधि का मानदेय उनकी सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से वादा किया था कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही उन्हें कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा।


*सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार भूली वादा*
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को प्रदेश में पूरे ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ले रही है। सत्ता में आते ही कांग्रेस की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया गया वादा जैसे भुला दिया है।