युवक कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक शांतनु सिंह को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी... युवक कांग्रेस प्रदेश सह संयोजक का मिला दायित्व....

संदीप दुबे✍️✍️✍️

युवक कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक शांतनु सिंह को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी... युवक कांग्रेस प्रदेश सह संयोजक का मिला दायित्व....

नयाभारत 
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान  - विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम समौली निवासी व युवक कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सूरजपुर के संयोजक शांतनु सिंह को युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी व सोशल मीडिया चेयरमैन अनूप वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ प्रभारी केके शास्त्री के द्वारा शांतनु सिंह को युवक कांग्रेस का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक शान्तनु सिंह ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करके प्रदेश युवक कांग्रेस का सह संयोजक का दायित्व सौपा है।जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के साथ साथ मेरे मार्गदर्शक सरगुजा महाराज स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव के साथ भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े का ह्रदय से आभार मै आश्वस्त करता हु की मुझे मिले इस नवीन दायित्व का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा।साथ ही सगठन की टीम में कार्य कर रहे समस्त साथी व वरिष्ठ जनों का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।