बिरगांव में शिक्षक सम्मान समारोह व तीज मिलन का आयोजन रविवार को
Teacher honor ceremony and Teej Milan organized in Birgaon on Sunday




रायपुर। बिरगांव में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा बिरगांव के तत्वाधाान में रविवार को मेघावी व उत्कृष्ट सेवा के लिए शिक्षक सम्मान समारोह व तीजमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज के नारीशक्ति व मातृशक्तियों का तीजपर्व पर सम्मान किया जायेगा। प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ पं.मेघराज तिवारी द्वारा रविवार को बिरगांव शगुन मैरिज पैलेस बिरगांव में सुबह 11 बजे से पांच बजे आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गयी हैं। अतिथि के रुप में विधायक ग्रामीण क्षेत्र सत्य नारायण शर्मा, विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य व प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष भारती किरण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में, प्रो डॉ. सरिता दुबे, प्रदेशाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ निशा तिवारी, प्रो जोगेश्वर धर दीवान, एम.पी.शर्मा शामिल होंगें। तीज मिलन उत्सव हर वर्ष की तरह भव्य रुप से आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला व ज्ञानेंद्र तिवारी द्वारा दिया गया हैं। साथ ही सम्बन्धित कार्यक्रम में पूरे छ.ग.से पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल होंगें। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बिरगाव पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित होना हैं। पंडित श्याम लाल शर्मा, पंडित ललित पाण्डेय, पंडित कमलेश शुक्ला, पंडित फत्तेप्रसाद दुबे, पंडित नारद तिवारी, पंडित लक्ष्मीकांत महाराज अध्यक्ष वि.प्र.बीरगांव, पंडित अजय शुक्ला, प्रीति शुक्ला सचिव, सरिता तरुण शर्मा, सरिता दुबे, सुनीता मिश्रा, हेमलता शर्मा, संध्या शर्मा, ललिनी तिवारी, नेहा मिश्रा, हेमलता शुक्ला, आई पी शर्मा, कमलेश पांडे, राघवेन्द्र तिवारी, विवेक तिवारी, गौरव दुबे, पंडित दीपक दीवान, पंडित सुरेंद्र उपाध्याय ,पंडित कृष्णा द्विवेदी, पंडित मोनू दुबे, पंडित मुकेश तिवारी, पंडित योगेश्वरानंद महाराज, पंडित संतोष पाण्डेय, पंडित आनंद पाण्डेय, नृकेश तिवारी, पंडित सुरेन्द्र उपाध्याय, पंडित पंडित गजेन्द्र पाण्डेय, पंडित भागवत प्रसाद पाण्डेय, चन्द्रशेखर शर्मा, बसंत शर्मा, पंडित ईश्वर प्रसाद तिवारी एवं समस्त सक्रिय कार्यकर्ता व सदस्य बिरगांव कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।