Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl : Sunny Leone ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, मच गया हंगामा, टेंशन में एक्ट्रेस...
Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl : Sunny Leone did such a post on social media, it created an uproar, the actress was in tension... Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl : Sunny Leone ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, मच गया हंगामा, टेंशन में एक्ट्रेस...




Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl:
नया भारत डेस्क : पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अब सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। सभी लोग इस वक्त टेंशन में हैं क्योंकि उनका जो पोस्ट सामने आया है उसमें एक बच्ची के लापता होने की खबर आई है। इस लड़की के गुमशुदा होने के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। तो चलिए जानते हैं ये लड़की कौन है। (Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl)
सनी के पोस्ट ने मचाई सनसनी
बता दें, जो बच्ची लापता हुई है उसका नाम अनुष्का किरण मोरे है। इस बच्ची की उम्र कुल 9 साल है और इसे सही सलामत घर तक पहुंचाने वाले को एक्ट्रेस खास इनाम देने वाली हैं। अब सनी लियोनी ने इस बच्ची के बदले एक मोटी धनराशि देने का वादा किया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये बच्ची अनुष्का है कौन और इसका सनी से क्या रिश्ता है। (Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl)
इस बात का जवाब भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दे दिया है। अब सनी ने इस बच्ची की एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर इसका नाम, माता-पिता की जानकारी, घर का पता और फोन नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारी मौजूद हैं। (Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl)
क्या है गुमशुदा बच्ची से एक्ट्रेस का रिश्ता?
सनी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं पर्सनली इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए 50,000 रुपये और दूंगी।’ एक्ट्रेस ने इसके बाद मुंबई पुलिस और महिला मंगल को टैग किया है और कहा है, ‘यह मेरे हाउस हेल्पर की बेटी अनुष्का है, वो 8 नवंबर शाम 7 बजे से जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है, वो 9 साल की है, उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं, कृपया सरिता उसकी मां से संपर्क करें: +91 88506 05632 किरण पिता: +91 82376 31360 या बस मुझे कॉन्टेक्ट करें और मैसेज भेजें।’ (Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl)
एक्ट्रेस के पोस्ट से घर लौटेगी अनुष्का
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जो कोई भी उसे वापस लाएगा या उसकी जानकारी देगा, उसे 11,000 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। कृपया अपनी आंखें खुली रखें और इस छोटी बच्ची की तलाश करें।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। सामने से मिल रहे रिस्पांस को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नन्ही अनुष्का जल्द ही अपने घर अपने माता-पिता के पास लौट आएगी। वहीं, फैंस अब एक्ट्रेस की इस दरियादिली और इंसानियत के कायल हो गए हैं। (Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl)