इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ के द्वारा खूँटी में किया गया सामाजिक कार्य...

इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ के द्वारा खूँटी में किया गया सामाजिक कार्य...
इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ के द्वारा खूँटी में किया गया सामाजिक कार्य...

इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ के द्वारा खूँटी में किया गया सामाजिक कार्य 


झारखंड : खूँटी स्थित महात्मा एन डी ग्रोवर हाई स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ की महिलाओं ने कई सामाजिक कार्य किए। बच्चों को महामारी की तरह फ़ैल रही कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया और साथ ही दो बच्चियों को मुफ़्त सर्वाइकल कैंसर से बचाव संबंधित वैक्सिनेशन लगाया गया।

पढ़ाई लिखाई की वस्तुयें और राशन व खाने पीने की कई चीजों का भी वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु आम, जामुन, नीम, कटहल इत्यादि का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम, सचिव अन्नू, कांति, तनुजा, सुनीता, रमा सहित कई लोग मौजूद थे।