CG ब्रेकिंग: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे की डूबने से मौत, रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान हादसा, CM साय ने जताया दुख....
Deputy Chief Minister Arun Savji's nephew died due to drowning




Chhattisgarh news
कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की डूबने से मौत हो गई। सीएम विष्णु देव साय ने कहा की रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ रानीदहरा घूमने गया था। नहाने के दौरान 21 वर्षीय तुषार डूब गया। दोस्तों ने पता लगाने का बहुत प्रयास किया। घटना की जानकारी बोड़ला थाने में दी गई। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। जलप्रपात में पानी ज्यादा होने और लगातार बारिश के कारण टीम रेस्क्यू नहीं कर पा रही थी। आज सुबह रानीदहरा से तुषार का शव निकाला लिया गया है।