Shane Warne VIDEO: 90 डिग्री पर घूम गई थी वह गेंद...शेन वॉर्न का वह करिश्मा जिस पर आज भी यकीन नहीं होता.... विवादों से रहा गहरा नाता.... महिलाओं के साथ संबंध.... पॉर्न स्टार से मारपीट.... बुकी के साथ पकड़े गए.... जानिए शेन वॉर्न के 6 बड़े विवाद.... देखें VIDEO.....
Shane Warne Death Shane Warne Ball of the century Relationship with women porn star assault




...
डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड शेन वार्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे। शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें वहां अचेत पाया गया। शेन वार्न, एक ऐसा क्रिकटर जो मैदान पर खिलाड़ियों को फिरकी के जाल में फंसाता था, वहीं दूसरी ओर मैदान के बाह बैड ब्वाय की छवि के रूप में जाना जाता था। एक ऐसा महान क्रिकेटर जो अपनी बेफिक्री के कारण ताउम्र विवादों में रहा। 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया में जन्में शेन वॉर्न का 4 मार्च 2022 को शुक्रवार को थाइलैंड में निधन हो गया।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न की गेंद को हमेशा बॉल ऑफ द सेंचुरी का दर्जा दिया जाता है। 1994 की बात है जब श्रीलंका दौरे में उनपर एक भारतीय बुकी से लेन-देन का आरोप लगा था। उनपर आरोप था कि वह बुकी को पिच की स्थिति और मौसम परिस्थिति की जानकारी दी थी। इस मामले में उनके साथी मार्क वॉ को भी आरोपी बनाया गया था। 2003 आईसीसी विश्व कप के दौरान फिरकी का य बादशाह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इसके कारण उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा था।
बाद में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने फ्लूइड टेबलेट लिया था। उनका कहना था कि यह दवा मां के कहने पर ली थी। इसके बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। वे रोमांटिक किस्म के इंसान थे। महिलाओं के साथ संबंध के कई आरोप लगे। 2007 में वॉर्न की पत्नी की उनसे अलग होने की खबरें आईं। लेकिन कुछ दिन दोनों साथ दिखने लगे। फिर अचानक लग हो गए। इस बार उनकी पत्नी ने शेन वार्न को किसी और महिला के साथ उनके चैट करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद उनका वैवाहिक रिश्ता अधिक नहीं चल पाया।
पहली पत्नी से अलग होने के बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हार्ले के साथ भी उनका रिलेशन रहा। कुछ समय बाद लिज ने भी उनको यह आरोप लगाते हुए छोड़ दिया कि वार्न के पोर्न स्टार से संबंध हैं। 2006 मे शेन वार्न का नाम एक बार फिर यौन स्कैंडल में उछला। इस बार एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थी। यही नहीं दोनों मॉडल्स के साथ शेन वार्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन ने छाप दी थी। इसके बाद बवाल मच गया था। वार्न यहीं नहीं रुके, इसके बाद भी उनका नाम और कई महिलाओं के साथ भी जुड़ा रहा।
साल 2006 की बात है जब एक ब्रिटिश नर्स ने शेन वार्न पर आरोप लगाया कि वह अश्लील मैसेज भेजा करते हैं। उस समय शेन वार्न वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। बाद में शेन वार्न ने स्वीकार किया था कि कि उन्होंने महिला के साथ अश्लील बातें की थीं। इस करतूत की कीमत उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की उप-कप्तानी छोड़ कर चुकानी पड़ी थी। संन्यास के बाद भी शेन वार्न के स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। सितंबर 2017 में उन पर पॉर्न स्टार वलेरी फॉक्स के साथ लंदन के नाइट क्लब में मारपीट करने का आरोप लगाया।
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की वह गेंद आज भी पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा आश्चर्य है। जब गेंद 90 डिग्री पर घूम गई थी। दरअसल 4 जून 1993 को एक टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे देख दुनिया का हर खिलाड़ी हैरान रह गया। ऐशेज सीरीज के दौरान वॉर्न ने जो गेंद फेंकी थी वो 90 डिग्री का एंगल बनाकर टर्न हुई थी। इसी गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा गया। ऐसी गेंद किसी ने भी आज तक नहीं डाली।