यूथ कांग्रेस ने शहर कार्यकारिणी का किया विस्तार

यूथ कांग्रेस ने शहर कार्यकारिणी का किया विस्तार
यूथ कांग्रेस ने शहर कार्यकारिणी का किया विस्तार

भीलवाड़ा। युथ कांग्रेस भीलवाड़ा की एक मीटिंग कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष किशन जाट की अध्यक्षता मे की गई। शहर अध्यक्ष विक्की ब्यावट ने बताया कि, एक ही लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना इसी क्रम में शहर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे पूर्वी ब्लॉक के अध्‍यक्ष रवि अग्रवाल, पश्चिमी ब्लॉक के  अध्‍यक्ष सुलेमान कुरैशी, शहर उपाध्याक्ष पद पर राहुल शर्मा, मयंक वैष्णव, दिलीप जायसवाल, अधिवक्ता खुर्शीद अहमद मंसूरी, प्रदीप आचार्य, अधिवक्ता अमरेंद्र सिंह  चौहान, अधिवक्ता मोहम्मद अनीश, शहर महासचिव पद पर अकरम रंगरेज, रोहित खटीक, सोहेल पठान, रोहित खटीक, पंकज मलावत,  शहर महामंत्री पद पर  नारायण प्रजापत, दिलखुश गुर्जर, धनराज मीणा , अधिवक्ता सुनील खालवा, हेमराज मीणा, शहर सचिव पद पर रोहित पारीक, आनंद सिंह, राजवीर बैरवा, दिनेश जाट, हेमंत कुमार व्यास, हनुमान माथुर, राजेश धाकड़ को नियुक्त किया गया।  सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को जिलाध्यक्ष किशन जाट ने शपथ दिलाई,                 शहर अध्यक्ष ब्यावट ने सभी पदाधिकारीयो को पद और कांग्रेस की गरीमा बनाये रखने के संकल्प दिलाने के साथ ही पूर्वी एवं पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष को जल्द कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिले के कई पदाधिकारीयो के साथ कई पार्षद भी उपस्थित थे, जिन्होंने नवनियुक्तों को माला पहनाकर स्वागत भी किया।