BJP नेता को थप्पड़ मारने वाली SDM ने की DSP से शादी.... सामने आई पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें.... कभी CM ने इस बात पर दी थी चेतावनी.... देखें तस्वीरें.....

BJP नेता को थप्पड़ मारने वाली SDM ने की DSP से शादी.... सामने आई पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें.... कभी CM ने इस बात पर दी थी चेतावनी.... देखें तस्वीरें.....

...

डेस्क। मध्य प्रदेश प्रशासन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला ऑफिसर एसडीएम प्रिया वर्मा ने शादी कर ली है। एसडीएम प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष पटेल के साथ शादी की है। बताया जाता है कि दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेडी अफसर की यह खूबसूरत फोटो काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि प्रिया वर्मा वही अधिकारी हैं जिन्होंने साल 2020 में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को सरेआम थप्पड़ मारा था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर एक्शन लेते हुए ट्रांसफर कर दिया था।

प्रिया वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके फेसबुक पेज पर चार लाख से अधिक लाइक्स हैं और 27 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करती हैं। इस पेज पर भी उनके ज्यादातर फोटो उनकी अलग ही स्टाइल को बयां करते हैं। कभी वाहन रोककर स्कूली बच्चियों से बात करना तो कभी दबंगई के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचना। उनकी इस स्टाइल की वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं। प्रिया वर्मा इंदौर के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। पिता का नाम महेश किरण है। माता-पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विसेस में जाए।

प्रिया वर्मा ने साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। 2015 में वह डीएसपी बन गई थीं। उन्होंने इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। 2016 में परीक्षा दी तो वेटिंग लिस्ट में थी। 2017 में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुई। उस समय प्रदेश में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा कि वह हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।  प्रिया और आशीष का प्री-वेडिंग शूट भी हुआ है। प्रिया वर्मा ने जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा के दौरान राजगढ़ में भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी। शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी दी थी कि मैडम, आपने कानून की कौन-सी किताब पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है?