Russia-Ukraine war: सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने किया यूक्रेन का सपोर्ट.... पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल.... सलमान की रोमानियन गर्लफ्रेंड ने Putin को बताया 'तानाशाह'.... कह दी ये बड़ी बात.....

Russia-Ukraine war Ukraine War Salman Khan girlfriend came out in support of Ukraine said this in the post

Russia-Ukraine war: सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने किया यूक्रेन का सपोर्ट.... पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल.... सलमान की रोमानियन गर्लफ्रेंड ने Putin को बताया 'तानाशाह'.... कह दी ये बड़ी बात.....

...

डेस्क। इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक रूसी व्यक्ति बोर्ड पकड़े खड़ा नजर आ रहा है। इस बोर्ड पर लिखा है, "मैं रूसी व्यक्ति हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।" फोटो में यही शख्स एक दूसरी महिला को गले लगाता भी नजर आ रहा है। यूलिया ने लिखा, "एक खराब इंसान और पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें।" बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। 

यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे। रोमानियन की यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर रूस और यूक्रेन विवाद पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में एक रूसी व्यक्ति एक महिला को गले लगाए नजर आ रहा है। वह बोर्ड लिए खड़ा है जिस पर लिखा है, ''मैं रूसी व्यक्ति हूं लेकिन आपके साथ जो हुआ उसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।'' 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूलिया वंतूर ने लिखा, 'पुतिन जैसा हिंसक, तानाशाह और युद्ध पापी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है। इसके लिए रूस के लोगों को ब्लेम करना सही नहीं।' वहीं यूलिया वंतूर ने एक अन्य न्यूज को शेयर करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति की तारीफ की। ये खबर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में थी। जिसमें कहा गया कि अमेरिका द्वारा जेलेंस्की को बचाने का प्रस्ताव दिया गया, इस पर उन्होंने देश को बचाने का फैसला लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे युद्ध हथियार चाहिए किसी राइड की जरूरत नहीं है।