CG- नक्सली ढेर BREAKING: DRG और नक्सलियों की मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर.... मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख रूपये का इनामी नक्सली.... मौके से डेटोनेटर, पिस्टल सहित नक्सल सामान बरामद..... पुलिस थाने में दर्ज हैं 13 मामले.....
Reward Naxalite killed in encounter between DRG and Naxalites Naxalite rewarded Rs 5 lakh killed in encounter




...
दंतेवाड़ा। थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल/पहाड़ी में हुये मुठभेड़ में 5 लाख रूपये का 1 ईनामी माओवादी मारा गया। छ0ग0 शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहत मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज पर 05 लाख रू0 का ईनाम घोषित है। थाना अरनपुर में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध हैं। थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल / पहाड़ियों में मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों के जमा होने की आसूचना पर डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु रवाना हुई थी।
एरिया डॉमिनेशन के दौरान ग्राम बुरगुम के जंगल / पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल / पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 पुरूष माओवादी के शव के पास से 01 नग पिस्तौल, काले रंग का 01 नग होलेस्टर, 01 नग खाली खोखा मिला तथा घटना स्थल का बारिकी से सर्च करने पर 01 प्लास्टिक थैला में 01 जोड़ी काले रंग की नक्सली वर्दी, लगभग 05 कि०ग्रा० वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रानिक वायर लगभग 05 मीटर, 01 नग वायर कटर, टिफिन बम का 01 नग स्वीच बटन, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ।
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी पिता नंदा सोड़ी उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी बुरगुम थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा के रूप में किया गया। जिसके विरूद्ध थाना अरनपुर में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है।
1. अप0 कं0-07/2017 धारा 364,363, 366,302,342 भादवि०।
2. अप0 कं0-04/2019 धारा 147, 148, 149,307,396,120 बी० भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि० ।
3. अप0 कं0-05 / 2019 धारा 147, 148, 149,307 भादवि०, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4.5 विपअधि0, 13,23,38 ( 2 ), 39 (2) विविकिनिअधिo
4. अप0 कं0-07/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विषअथिए।
5. अप0 कं0-09/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 35 विपअधि०।
6. अप0 कं0-17/2019 धारा 307, 147, 148, 149, 120 बी भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधिo, 13, 23,38 ( 2 ), 39 (2) विविकिनिअधि0 ।
7. अप0 कं0-03/2020 धारा 147, 148, 149, 302,294 भादवि0, 4,5 विपअधि0, 25 आर्म्स एक्ट, 13,23, 38 (2), 39 (2) विविकिनिअधि० ।
8. अप० कं0-02/2020 धारा 307, 120 बी भादवि0, 4,5 विपअधि०।
9. अप0 कं0-04/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3.5 विपअधि०।
10. अप0 कं0-08/2020 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 35 विपअधि0, 13, 23, 38 (2) 39 (2) विविकिनिअधि०।
11. अप0 कं0-03/2021 धारा 302,364, 147, 148, 149 भादवि0, 13, 23 38 (2) 39 (2) विविक्रिनिअधि०।
12. अप० कं0-07/2021 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13, 23, 38 ( 2 ) 39 (2) विविकिनिअधिO।
13. अप0 कं0-10/2021 धारा 147, 148, 149,307 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0, 13,23,38 (2) 39 (2) विविकिनिअधि०। छ0ग0 शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहतू मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज पर 05 लाख रू0 का ईनाम घोषित है।