भीलवाड़ा जिले में सिन्धी भाषा इम्तिहान सम्पन्न




(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा। राष्ट्रीय भाषा विकास परिषद एवं भारतीय सिन्धू सभा द्वारा भीलवाड़ा जिले में 10 सेन्टर की क्लासेस के विद्यार्थी टोटल 136 विद्यार्थियों ने सिन्धी भाषा इम्तिहान दिए गए, भारतीय सिन्धू सभा जिला महामंत्री हरीश मानवानी ने बताया कि, सिन्धी सर्टिफिकेट कोर्स में 83 स्टूडेंट, 53 सिंधी डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, भारत देश जो विलुप्त हो रही भाषाओं पर भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली राष्ट्रीय भाषा विकास परिषद द्वारा सिन्ध एवं सिन्धी भाषा मे सिन्धु सभ्यता, साहित्य एवं संस्कृति, सिन्धु दर्शन पर सभी विद्यार्थियों को पिछले चार महीने से सिन्धी पढना और लिखना गूलाब मिरचन्दानी, रिया लिमानी, सुशीला परवानी, दिपा मनवानी, मिना निमरानी शिक्षकों द्वारा द्वारा सभी विद्यार्थियों सिखाया गया, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र तीर्थाणी ने बताया कि, भारतीय सिन्धू सभा संस्था द्वारा पूरे भारत आज रविवार को दोपहर 12 बजे परीक्षा संपन्न हुई, सिन्धी भाषा का विलुप्त न हो इसमे छोटे से लेकर बड़े उम्र में सर्टिफिकेट कोर्स एवं डिप्लोमा कोर्स ले उसी प्रकार अधिकतम आयु 56 विद्यार्थी परीक्षा में अपेक्षित का सफल प्रयास करा, हरि शेवा धाम के संत मयाराम जी ने सभी स्टूडेंट को तिलक लगाकर कॉपी और प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया, सिंधी कोर्स की परीक्षा में बैठे भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवान नथरानी, संभाग प्रभारी वीरूमल पूरसानी, जिला अध्यक्ष तुलसीदास नथरानी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र रंगलानी, उपाध्यक्ष राजेश माखीजा, राजू गूरनानी, नवीन मनवानी, सूरेश लोंगवानी, ओम गुलाबवानी, जितेंद्र मोटवानी, धर्मेन्द्र देवनानी, आशीष चंदवानी, नरेन्द्र रामचन्दानी, चंदन शर्मा आदि उपस्थित थे।