हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: जीवन बीमा पॉलिसी के साथ मुफ्त देते थे सेक्स सर्विस.... नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से कराते थे गलत काम.... दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार.... सरकारी कर्मचारियों और नेता का भी था आना-जाना... हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग......




डेस्क। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। यह रैकेट ग्राहक को सेक्स सर्विस मुहैया कराती थी। नौकरी का झांसा देकर बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइंस का है। मुरादाबाद के मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस सेक्स रैकेट को संचालित कर रहीं दो महिलाओं और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य बीमा कराने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे।
पुलिस ने दो युवतियों को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया और उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी करने का काम करते हैं। अधिक लोग इनसे पॉलिसी कराए। इस लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।
रामपुर के बिलासपुर निवासी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चार साल पहले जब उसने बीमा एजेंट के रूप में काम शुरू किया था। महीनों बीतने के बाद भी एक भी पॉलिसी नहीं कर पाई थी। कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि पॉलिसी कीजिए। जब जाकर वह छह माह में मात्र दो पॉलिसी कर सकी थी। इसके बाद महिला ने पॉलिसी लेने वालों को सेक्स सर्विस देना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने से एक माह में ही उसने नौ पॉलिसी कर दी थी। इससे उसे 75 हजार रुपये कमीशन केवल एक माह में ही मिला था। अगले माह में पंद्रह और इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई।
थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पॉश कॉलोनियों में किराए का मकान लेकर उसमें सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने राम गंगा विहार में दबिश दी तो कुछ संदिग्ध लोगों के साथ कुछ लड़कियां भी मिली। जब उनसे पूछताछ की गई तो वहां मौजूद दो लड़कियां ने बताया कि इन लोगों ने जॉब दिलाए जाने के नाम पर धोखे से बुलाया और उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि दो लड़कियां और तीन युवकों को जेल भेजा गया तो वहीं साथी दो लड़कियों को इनके पास से मुक्त भी कराया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बताया कि उन्हें सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और नेताओं की भी पॉलिसी की हैं।