कोरोना ब्रेकिंग: कोरोना के Delta variant ने फिर बढ़ाई टेंशन.... खतरनाक डेल्टा वेरिएंट से चिंतित हुए कई देश.... ब्रिटेन सहित इन देशों में लौटी पाबंदियां.... यहां दो हफ्ते तो यहां चार हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन.....

कोरोना ब्रेकिंग: कोरोना के Delta variant ने फिर बढ़ाई टेंशन.... खतरनाक डेल्टा वेरिएंट से चिंतित हुए कई देश.... ब्रिटेन सहित इन देशों में लौटी पाबंदियां.... यहां दो हफ्ते तो यहां चार हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन.....

डेस्क। विश्व में कोविड -19 डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। डेल्टा वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में खौफ पैदा कर दिया है। इसके चलते यूरोप समेत कई देशों में तालाबंदी बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधों ने छूट देने की तैयारी की जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद इसे टालने की तैयारी है। डब्ल्यूएचओ और यूके में अधिकारियों ने अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि यूके में 90 फीसदी नए कोरोना मामलों के लिए डेल्टा वेरिएंट ही जिम्मेदार है। 


जिम्बाब्वे में दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा

 

जिम्बाब्वे में 12 जून को डेल्टा वेरिएंट पाए जाने के बाद हुरुंग्वे और करिबा जिलों में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के 40 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

 

ब्रिटेन में चार हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन

 

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन में लॉकडाउन की पाबंदियों को चार हफ्ते और बढ़ाया गया है। इससे पहले इन पाबंदियों को हटाने के लिए 21 जून की तारीख तय की गई थी। हालांकि, अब यह तालाबंदी 19 जुलाई को खत्म होगी। ब्रिटेन में रविवार को कोरोना वायरस के 7490 नए मामले आए थे और आठ लोगों की मौत हुई थी। गत हफ्ते मामलों में उससे सात दिन पहले के मामलों की तुलना में 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञ इसके पीछे डेल्टा वेरिएंट को कारण मान रहे हैं।

 

अब तक 53 से ज्यादा देशों में फैल चुका है

 

डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले पिछले साल सितंबर में भारत में मिला था। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को चिंता का सबब बताया है। साथ ही कहा है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अब तक 53 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

 

साइप्रस ने भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

 

साइप्रस ने कोविड-19 के बी‘ 1.617 प्रकार के प्रसार को विफल करने के लिए पिछले दो हफ्तों में भारत में आने या जाने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।सोमवार को जारी एक निर्देश में, साइप्रस सरकार ने कहा कि प्रतिबंध साइप्रस के नागरिकों और उनके परिवारों, यूरोपीय संघ के नागरिकों और साइप्रस में स्थायी रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों पर लागू नहीं होगा।

 

चीन में ग्वानझोउ में संक्रमण के मामले बढ़े

 

चीन के ग्वानझोउ में 21 मई से अब तक 100 से अधिक स्थानीय संक्रमण के मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ग्वानझोउ में अधिक मामले असंक्रामक डेल्टा वेरिएंट के कारण हैं।