Rakhi Sawant Arrested: मुसीबत में फंसीं बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’... गिरफ्तार हुईं राखी सावंत... पुलिस ने लिया एक्शन.....

मुंबई. बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ़्तार किया. कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इसकी जानकारी दी है. शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है.

Rakhi Sawant Arrested

अभिनेत्री राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है. राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था. पुलिस के मुताबिक, राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं. इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई. 

पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है. मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अंबोली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कल यानी बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज की थी, जिसके बाद उन्हें आज गुरुवार 19 जनवरी को डिटेन किया गया. 

राखी की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि करते हुए शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा- "ब्रेकिंग न्यूज- अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को कल FIR 883/2022 के मामले में गिरफ्तार किया है. राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई की सत्र अदालत ने खारिज कर दिया.