PMGKAY Scheme : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 81 करोड़ लोगों को इतने साल तक मिलेगा मुफ्त राशन.....

केंद्र सरकार ने एक बार फिर से गरीबों को बड़ी राहत प्रदान की है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच साल तक मुफ्त अनाज देने वाली योजना है। 

PMGKAY Scheme : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 81 करोड़ लोगों को इतने साल तक मिलेगा मुफ्त राशन.....
PMGKAY Scheme : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 81 करोड़ लोगों को इतने साल तक मिलेगा मुफ्त राशन.....

रायपुर। केंद्र सरकार ने एक बार फिर से गरीबों को बड़ी राहत प्रदान की है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच साल तक मुफ्त अनाज देने वाली योजना है। 

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत कोविड महामारी के दौरान से की गई थी। सरकार ने इस योजना को 1 जनवरी 2024 के बाद अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा और 81 करोड़ भारतीयों को योजना का लाभ मिलेगा। अंत्योदय योजना का लाभ पाने वाले परिवारों को 35 किलो अनाज मिलता रहेगा। वहीं सरकार अगले पांच साल में इस योजना पर 11.80 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त अनाज दिया जाना है। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार ने इस योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। 

बता दें कि साल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में ये योजना केवल तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) के लिए शुरू की गई थी। लेकिन उससे बाद से ही ये योजना लगातार चालू है। इस योजन का फायदा 80 करोड़ राशन कार्डधारक उठा रहे हैं।