Patli Kamariya Mori VIDEO: 'पतली कमरिया मोरी' गाने पर महिला सिपाहियों ने लचकायी कमर, रील बनाना पड़ा भारी, चारों महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर, देखें वीडियो.....
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने आदेश जारी किया है। चार महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों को रील बनाना महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में 3 महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही हैं। चौथी महिला कांस्टेबल वीडियो बना रही थी।




Patli Kamariya Mori Reel VIDEO, Female constables danced, posted on line
Ayodhya, UP: अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने आदेश जारी किया है। चार महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों को रील बनाना महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में 3 महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही हैं। चौथी महिला कांस्टेबल वीडियो बना रही थी।
रील बनाने के मामले में जिन महिला सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है उनके नाम कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह है। 'पतली कमरिया मोरी हाय हाय हाय' पर एक्टिंग और डांस के रील का वीडियो वायरल हुआ तो इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की ड्यूटी से हटाकर इन सभी की पुलिस लाइन में आमद भी हो चुकी है। यह सभी 2018 बैच की महिला सिपाही हैं। देखें वीडियो....
डांस कर रही पुलिसकर्मी के गले में आई कार्ड भी टंगा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला सिपाहियों की पहचान की गई। जांच के बाद वीडियो रील बनाने वाली महिला सिपाहियों की जानकारी हुई जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।