छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे इस बीमारी के मरीज, स्वास्थ विभाग ने बढ़ते खतरे को देखते हुए शुरू की डोर-टू-डोर जांच...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें दुर्ग जिले के टाउनशिप में सेक्टर 2, 3, 4 और 6 में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या देख सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें दुर्ग जिले के टाउनशिप में सेक्टर 2, 3, 4 और 6 में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या देख सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इलाके में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
भिलाई से कल फिर डेंगू के 8 मरीज मिलें है। इससे पहले बीएसएफ के 5 जवान डेंगू से ग्रसित हुए थे। इधर डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेंगू मरीजों की डोर-टू-डोर जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मच्छरदानी का उपयोग करें। सुबह और शाम के समय अनिवार्य रूप से खिड़की और दरवाजे बंद रखें। खासतौर से छोटे बच्चों को ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। घरों के आसपास गंदा पानी जमा ना होने दें इस बात का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।
Pratigya Rawat
