13 लोगों की मौत: दर्दनाक हादसा.... कोयले की खदान में अवैध खनन का शिकार हुए मजदूर.... 13 लोगों की मौत.... अभी भी कई दबे.....




...
डेस्क। कोयले की खदान में अवैध खनन का शिकार मजदूर हुए। 13 लोगों की मौत हो गई। झारखंड के धनबाद जिले में कोयले की खदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खदान में उतरे मजदूर चालकर गिरने से दब गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से पीछे हट रही है। खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी राहत कार्य जारी है। कई लोग नीचे दबे हुए हैं। धनबाद में एक अवैध कोयले खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। निरसा प्रखंड के इसीएल मुगमा एरिया में अवैध खदान में चाल गिरने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोगों की इसमें अभी तक दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक आनन-फानन में कुछ लोगों को खदान के बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे इस अवैध खदान में उत्खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे। वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर से ट्रेंच कटिंग किया गया था।, जिसके बाद अचानक एक चाल गिर गया और इसमें दबतक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।