बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

6सौ स्वास्थ्य कर्मियों का सेवा समाप्ति का तुगलकी आदेश तत्काल हो रद्द -- मुक्तिमोर्चा / जनता कांग्रेस जे

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस जे बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नवनीत चांद व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष व JCCJ STप्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष "भरत कश्यप" से बस्तर जिले में DMFT से पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों ने मुलाकात कर विगत दिनों हड़ताल को भी दिए गए समर्थन व जायज मांगों के लिए मुक्तिमोर्चा द्वारा महत्वपूर्ण सलाह दिए जाने के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए। 

आगामी दिनों में भी अपने हड़ताल को जारी रखने की घोषणा करते हुए निरन्तर हड़ताल को मार्गदर्शन व समर्थन करने की अपील की, जिसे जनता कांग्रेस जे व मुक्तिमोर्चा के द्वारा स:हर्ष स्वीकार करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के जायज मांगों को पूरा करवाने तक कंधे से कन्धा मिलाकर राज्य सरकार, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया।