नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर मे चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया




जगदलपुर। सुबह महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने मुक्तिधाम मे चल रहे निर्माणाधीन गैस आधारित शवदाह गृह का निरीक्षण किया जिसमे गैस आधारितशव दाह गृह का कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।
महापौर ने बताया गैस आधारित शव दाह गृह का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है गैस आधारित शवदाह गृह का निमार्ण लागत 46 लाख की मशीन व 10लाख का भवन निमार्ण कराया जा रहा है हमारे शहर के लिए बहुत बडी उपलब्धि है।
साथ ही महापौर ने दलपत सागर सौदर्यीकरण के कार्यो का जायजा लेकर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। दलपत सागर के विकास कार्य तेजी से चल रहा है । वही गंगामुडा तालाब मे चल रहे धाट निमार्ण व अन्य कार्यो का भी जायजा लिया।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव,ईई एके दत्ता, सहायक अभियंता महेंद्र जगत उप अभियंता व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।