77 दिन से सिर्फ कच्चा मांस खा रहा युवक: कभी अंडे को हाथ तक नहीं लगाता था.... अब 77 दिनों से कच्चे मांस पर ही जिंदा है शख्स.... खुद बताई इसके पीछे की वजह.... अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट जान रह जाएंगे हैरान......

77 दिन से सिर्फ कच्चा मांस खा रहा युवक: कभी अंडे को हाथ तक नहीं लगाता था.... अब 77 दिनों से कच्चे मांस पर ही जिंदा है शख्स.... खुद बताई इसके पीछे की वजह.... अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट जान रह जाएंगे हैरान......

...

डेस्क। जिस शख्स ने कभी अंडे को भी हाथ नहीं लगाया था वो अब पका मांस खाने के बजाय कच्चा मांस ही खा रहा है। अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपने खान-पान के साथ बेहद अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किया। वो ये देखना चाहता है कि ऐसा करके वो कितने दिन जिंदा रह सकता है। हैरत की बात ये है कि शख्स एक या दो दिन नहीं बल्कि 77 दिनों तक कच्चे मांस के सहारे जिंदा रहा। इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे मांस खाने वाले को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें फूड पॉइज़निंग भी शामिल है। कच्चा मांस खाने से खाद्य जनित बीमारी विकसित होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इस कारनामे से शख्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

हर दिन वह मछली और चिकन जैसी कई मांसाहारी चीजों को काटता और फिर उन्हें अंडे की जर्दी या कच्चे जानवरों के दूध से धोता। इसके बाद बिना पकाए ही उन्हें खा जाता। आश्चर्यजनक रूप से शख्स ऐसा करके 77 दिनों तक जीवित रहा और जरा भी अस्वस्थ नहीं दिखाई दिया। शख्स के इस एक्सपेरिमेंट पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने काफी दिलचस्पी ली। उसके एक्सपेरिमेंट ने 53,000 से अधिक फॉलोअर्स को आकर्षित किया, जो हर दिन यह देखने के लिए उसके पेज पर आते कि वह कैसे कच्चे मांस के टुकड़े को चबाएगा। 

गौरतलब है कि जो काम उसने मजाक के रूप में शुरू किया था वह अब उसके लिए एक ‘स्वस्थ जीवन शैली’ बन गई है। इस शख्स ने बताया है कि वह पिछले कई वर्षों तक वीगन थे। इसके बाद उन्होंने कच्चा मांस खाने का फैसला लिया। बता दें कि Vegan वो लोग होते हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट- जैसे दूध, पनीर, अंडा या मांस आदि नहीं खाते हैं। “Raw Meat से होने वाले आम रोगजनकों में साल्मोनेला, क्लॉस्ट्रिडियम परफ्रिंगेंस, E. Coli, लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स और कैम्पिलोबैक्टर शामिल हैं।