छत्तीसगढ़ सर्मसार घटना : रिश्ता हुआ तार-तार.. गैंगरेप, दामाद के बीमार होने पर देखने आई थी समधन ,फिर उस को बनाया हवस का शिकार,दोनों गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ सर्मसार घटना : रिश्तों हुआ तार -तार.. गैंगरेप, दामाद के बीमार होने पर देखने आई थी समधन ,फिर उस को बनाया हवस का शिकार,दोनों गिरफ्तार
बिलासपुर: बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला का मामला सामने आया है। एक अधेड़ ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी ही समधन से गैंगरेप किया। इसके बाद भी उसका शोषण करते रहे। महिला पहले तो अपने नाती और फिर दामाद के बीमार होने पर बेटी के ससुराल पहुंची थी। परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो मामला खुला। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपत क्षेत्र निवासी महिला की बेटी की शादी सरकंडा क्षेत्र के गांव बहतराई में हुई है। साल 2020 में महिला अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उसके ससुराल आई थी। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए। महिला अपनी बेटी के साथ ही रुक गई। इस बीच महिला का 45 साल का समधी लौट आया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। समधी की इस हरकत से डर कर महिला अपने गांव लौट गई।
कुछ दिनों बाद महिला के नाती की तबीयत खराब हो गई। इस पर वह फिर बेटी के ससुराल आई। इस बाद आरोपी समधी ने अपनी ही बहू का रेप करने की धमकी दे दी। इससे महिला डर गई और समधी ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने लोकलाज के भय से किसी को नहीं बताया और अपने गांव लौट आई। वहीं आरोपी अधेड़ ने इसकी जानकारी अपने 35 साल के साले को दे दी। इसके बाद उसने भी महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
वहीं साला भी महिला को अपने जीजा के साथ उसके संबंधों को लेकर दूसरों को बताने की धमकी दी। इसके बाद रेप किया। इस बीच महिला के दामाद की तबीयत बिगड़ गई। इस पर महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच जीजा और साले ने मिलकर फिर महिला से दुष्कर्म किया। यह सब 17 मई 2020 से 24 जनवरी 2021 तक चलता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।