CG- SSB जवान ने की आत्महत्या : नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB के जवान ने खुद को गोली मारी, सर्विस राइफल को कनपटी पर रखकर चला दी गोली, मचा हड़कंप.....
छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। बस्तर में एक और जवान ने खुदकुशी कर ली। नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।




कांकेर। छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। बस्तर में एक और जवान ने खुदकुशी कर ली। नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत जवान राकेश कुमार मेरठ, उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। इसकी पुष्टि अंतागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष जयप्रकाश बढ़ई ने की।
जानकारी के मुताबिक जवान की खुदकुशी का ये मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाला राकेश कुमार सशस्त्र सीमा बल के 33वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कैंप में ही उसने अपने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर भागकर पहुंचे, जहां जवान की लहूलुहान लाश पड़ी थी।
साथी जवानों ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया। कांकेर एसपी आई.के. एलेसेला ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों के दौरान 3 जवान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे चुके हैं।