Mustard Oil Price Update: सरसों तेल के भाव को लेकर आई बड़ी खुशखबरी! दामों में नहीं हुई बढ़ोतरी, यहाँ जाने नए ताजा रेट...
Mustard Oil Price Update: Great news came about the price of mustard oil! There was no increase in the prices, know the latest rates here... Mustard Oil Price Update: सरसों तेल के भाव को लेकर आई बड़ी खुशखबरी! दामों में नहीं हुई बढ़ोतरी, यहाँ जाने नए ताजा रेट...




Mustard Oil Price Update :
नया भारत डेस्क : ग्लोबल बाजारों में गिरावट के बीच में तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है. यूपी में सरसों तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही है। Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल का दाम 140 रूपए प्रति लीटर है आपको ये बता दें की पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था, जिसके बाद से भाव में लगातार गिरावट जारी है। यानि कि पिछले 1 महीने में तेल के दामों मे 41 रुपये की गिरावट आ चुकी है। (Mustard Oil Price Update)
जानकारों का मानना है कि नई सरसों के मंडी में आने का बाद तेल के दाम और कम होने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है। जिससे दाम में और कमी आने की उम्मीद है। (Mustard Oil Price Update)
बीजों से होता है सरसों तेल का उत्पादन
सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर सब्ज़ियों को सॉते या फिर स्टिर-फ्राई करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा किया जाता है। (Mustard Oil Price Update)
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
शहर | भाव (प्रति लीटर) |
गाज़ियाबाद | 148 रूपए |
लखनऊ | 152 रूपए |
आगरा | 151 रूपए |
मेरठ | 147 रूपए |
अलाहाबाद | 156 रूपए |
अलीगढ़ | 145 रूपए |
कानपुर | 200 रूपए |
गौतम बुध नगर | 157 रूपए |
हाथरस | 154 रूपए |
रायबरेली | 156 रूपए |
सरसों के तेल के फायदे भी जानें
- ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो होता है तेज
सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर से प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- जोड़ों के दर्द
सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को खत्म करता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है। सरसों का तेल से रोज मालिश करने पर गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।
- हेयर फॉल से मिलेगी मुक्ति
सरसों के तेल के इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है।
- दातों की तकलीफ में फायदेमंद
दांतों की परेशानी में सरसों का तेल फायदेमंद होता है. मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर रगड़ने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से दांत भी मजबूत होते हैं।