प्रेमी के प्यार में पड़ी तीन बच्चों की मां : पति ने पत्नी को दिया महंगा मोबाइल, प्रेमी से करने लगी बातें, फिर जो हुआ....
आज के ज़माने में प्यार के बदले प्यार मिल जाना किस्मत की बात है। दरअसल एक युवक को ज्यादा प्यार के बदले पत्नी से धोखा मिला। युवक ने तोहफे में पत्नी को मोबाइल फोन दिया। मोबाइल फोन मिलने के बाद पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई।




डेस्क न्यूज़। आज के ज़माने में प्यार के बदले प्यार मिल जाना किस्मत की बात है। दरअसल एक युवक को ज्यादा प्यार के बदले पत्नी से धोखा मिला। युवक ने तोहफे में पत्नी को मोबाइल फोन दिया। मोबाइल फोन मिलने के बाद पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। पत्नी का जब कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पूरा मामला बिहार के बांका जिले का है। अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने पति से मोबाइल फोन की मांग की। उसके पति नेपाल में रहकर काम करता है। पति एक सप्ताह पहले जब घर आया तब उसने 20,000 रुपए की कीमत का स्मार्ट फोन पत्नी को गिफ्ट कर दिया। इसके बाद वापस वह नेपाल चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चों की मां है।
पीड़ित पति ने बताया कि नेपाल पहुंचकर कुछ दिन के बाद जब फोन किया तो पत्नी का मोबाइल बंद आने लगा। उसके बाद अपने पड़ोसी को फोन किया तो पता चला कि वह गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई है। उसके बाद पति वापस अपने घर आ गया। इसकी सूचना अमरपुर थाने को दी।