Love Marriage : दगाबाज प्रेमी ! दीदी के देवर ने प्रेम जाल में फांस कर रचाई शादी, फिर सुहागरात मनाकर हुआ फरार.
Love Marriage: Treacherous lover! Didi's brother-in-law got married by falling in love trap, then absconded after celebrating honeymoon. Love Marriage : दगाबाज प्रेमी ! दीदी के देवर ने प्रेम जाल में फांस कर रचाई शादी, फिर सुहागरात मनाकर हुआ फरार.




Love Marriage :
एक युवती को अपनी दीदी के देवर से प्यार हो गया। लेकिन दीदी का देवर दगाबाज निकला। दोनों के प्यार के बारे में जब सबको पता चला तो घरवालों की सहमति से दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। शादी की पहली रात थी। फिर सुहागरात मनाने के बाद युवक चकमा देकर फरार हो गया। मामला बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। (Love Marriage)
इसके बाद युवक ने पत्नी को साथ रखने से भी इनकार कर दिया। अब पीड़िता ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत की है। दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अब पति और ससुराल वाले दहेज में मांग रहे हैं। दो लाख रुपए नकद और बाइक नहीं देने पर साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। जिस युवक से शादी हुई है उसने, उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। (Love Marriage)
जीजा के भाई से पिछले डेढ़ साल से करती थी प्यार :
घटना तरैया थाना के एक गांव की है। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने जीजा के भाई गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र निवासी युवक से पिछले डेढ़ साल से प्यार करती है। दोनों जब मिलते तो एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह रहते थे। एक दिन 14 अप्रैल की रात दीदी का देवर उसके घर मिलने आया। तब उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। फिर स्थानीय सरपंच एवम मुखिया की अध्यक्षता में गांव में लोगों ने निर्णय लिया कि हन दोनों की शादी करवा दी जाए। (Love Marriage)
15 अप्रैल को मंदिर में हुई थी दोनों परिवार की मर्जी से शादी :
पीड़िता ने बताया कि तब 15 अप्रैल को हम दोनों की सहमति से ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करवा दी। हम दोनों पति पत्नी के रूप में घर आ गए। फिर मां बोली की आज रविवार है। कल सोमवार को विदाई होगी। तब रविवार की रात हम दोनों एक साथ डुमरी छपिया में ही रह गए। सोमवार की सुबह 16 अप्रैल को लड़का शौच के बहाने भाग गया। तब मेरे पिता लड़का के घर गए तो मेरे ससुराल वालों ने कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, अच्छे से बैंड बाजा और गाड़ी घोड़ा के साथ विदाई होगी। (Love Marriage)
अब दहेज मांग रहे ससुराल वाले :
पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल को दूल्हा उसके पिता, उसकी सास , ननद और अन्य लोग घर आए और पिता जी से बोले कि हम लोगों को दहेज में नकद 2 लाख रुपए और एक बाइक चाहिए। तब विदाई करवा कर ले जाएंगे। नहीं तो नहीं ले जाएंगे। अब पीड़िता और उसके पिता दर दर भटक रहे है। इसी कड़ी में अब पीड़िता और उसके पिता ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है. (Love Marriage)