लॉकडाउन ब्रेकिंग : फिर लगाया जाएगा लॉकडाउन?  देश के इस राज्य में शुरू हुई कोरोना की तीसरी लहर, जानिए मंत्री और मेयर ने क्या कहा……

लॉकडाउन ब्रेकिंग : फिर लगाया जाएगा लॉकडाउन?  देश के इस राज्य में शुरू हुई कोरोना की तीसरी लहर, जानिए मंत्री और मेयर ने क्या कहा……

 

मुंबई: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिली थी कि संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो गई। संक्रमण की तीसरी लहर शुरू होने के साथ ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर पहले से ही यहां हैं। पेडनेकर ने मुंबईवासियों को अपने घरों के बाहर गणेश चतुर्थी मनाने के खिलाफ आगाह किया है।

 

 

मेयर किशोरी पेडनेकर ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, यह पहले से ही यहां है। नागपुर में पहले ही घोषित किया जा चुका है। पेडनेकर ने मुंबई में लोगों से गणेश चतुर्थी के दौरान घर पर रहने का भी आग्रह किया, जो 10 सितंबर से शुरू होगी, उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें मास्क पहनना चाहिए और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अन्य सावधानी बरतनी चाहिए।

 

 

 

 

 

मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत

 

 

 

देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि महाराष्ट्र के मंत्री और मुंबई मेयर का दावा है कि मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर आ भी चुकी है। राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में संक्रमण की तीसरी लहर आ चुकी है, इसलिए जल्द ही पाबंदियां लगा सकते हैं

 

 

 

उन्होंने यह बात राज्य के सीनियर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों से चर्चा के बाद कही है। नागपुर में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के केस 2 डिजिट में आ रहे हैं। वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। उन्होंने कहा कि वे गणेश चतुर्थी मनाएंगी जरूर, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर।

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने नितिन राउत के हवाले से कहा है कि आज लंबे समय के बाद, दोगुने सकारात्मक मामलों में आ गए हैं। मंत्री नितिन राउत ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि पहले से लगे हुए प्रतिबंधों में रेस्टोरेंट को रात 10 बजे के बजाय रात 8 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जा सकती है।