VIRAL VIDEO : जंगल से भटककर गांव में घुसा तेंदुआ, पहले लोगो मे दहशत फिर सेल्फी लेने लगे ग्रामीण, देखें वीडियो......
जंगल से भटककर गांव में घुसा तेंदुआ,फिर आगे जो हुआ




मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक तेंदुआ जंगल से गांव में घूमते घूमते पहुंच गया। तेंदुए को देख गांव में पहले दहशत का माहौल बन गया। लेकिन कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने देखा की तेंदुआ इस दौरान सुस्त नजर आ रहा है तो तेंदुए ग्रामीण उसके साथ खिलौने की तरह खेलने लगे । लोग उस के साथ सेल्फी फोटो भी खींचने में लगे रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण तेंदुए के साथ खेलते फोटो खींचते नजर आ रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग को लगी तो उन्होंने तेंदुए का रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में पंहुचाया।
मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम इकलेरा चौबारा का है। यंहा मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब जंगल से तेंदुआ आया और ग्राम इकलेरा में घुस गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद तेंदुए को ग्रामीण ने देखा तो वहां ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा था। इसके बाद ग्रामीण तेंदुए के पास चले गए और तेंदुए को हाथ लगाने लगे, तेंदुए ने ग्रामीणों पर किसी तरह का भी हमला भी नहीं किया जिससे ग्रामीण और तेंदुए के बीच एक दोस्ती नुमा माहौल बन गया।
देखते ही देखते तेंदुए के आसपास ग्रामीण की भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से तेंदुए के साथ खूब सेल्फी ली, ओर कई ग्रामीण लोगों ने तेंदुए की सवारी भी की। तेंदुए और ग्रामीणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी को लगी तो वह ग्राम इकलेरा पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले के आसपास के क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। 15 दिन पहले ग्राम जलेरिया में तेंदुए की मूवमेंट देखी गई थी। आसपास के लगे जंगलों के कारण तेंदुए और अन्य जंगली जानवर ग्रामीण क्षेत्र के आसपास पहुंचते हैं लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट जाते हैं।
जानकारी मिलने पर उज्जैन संभाग के वन विभाग का उड़न दस्ते मौके पर पहुंचा और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान देवास एसडीओ संतोष शुक्ला ने जानवरों के डॉक्टर को बुलवाया और तेंदुए की जांच कराई। जहां डॉक्टर ने बताया कि तेंदुए ने जरूरत से ज्यादा भोजन कर लिया था जिसके कारण वह सुस्त हो गया है। इसके बाद तेंदुए को भोपाल के वन विहार पहुंचाया गया है जहां उसके पूरे स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
वनरक्षक जितेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचने पर पाया कि तेंदुआ इधर-उधर चक्कर लगा रहा है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है संभवत अधिक भोजन करने से उसे पर सुस्ती छाना लग रहा था। वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा।
देवास एसडीओ संतोष शुक्ला ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही टीम रवाना कर दी गई थी। तेंदुए की उम्र 2 साल के करीब है, तेंदुआ बीमार और सुस्त लग रहा था और ग्रामीणों ने उसे घेर रखा था। महू से जानवरों के डॉक्टर को बुलाया गया वह उसकी जांच कराई गई। और उसके इलाज के लिए भोपाल के वन विहार में पहुंचाया गया है।