बीती रात फाग गीत महात्सव में झूमे बाँकीमोंगरा वासी,भव्य रूप से हुआ शानदार आयोजन,समिति द्वारा किया गया अनूठा प्रयास,पढ़े पूरी जानकरी......

बीती रात फाग गीत महात्सव में झूमे बाँकीमोंगरा वासी,भव्य रूप से हुआ शानदार आयोजन,समिति द्वारा किया गया अनूठा प्रयास,पढ़े पूरी जानकरी......

  नयाभारत  कोरबा 16मार्च2022 बाँकीमोंगरा में बीती रात फाग गीत महात्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि ऐसा आयोजन बाँकीमोंगरा क्षेत्र में शायद पहली बार ही आयोजित की गई।     

  बाँकीमोंगरा के गजरा स्थित दशहरा मैदान में सर्वहिन्दू समाज एवं समस्त मंदिर समिति द्वारा फाग गीत प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह को संपन्न कराया गया। दूरस्थ ग्रामीण आँचल के कलाकारो के द्वारा अपने कला का अनोखा प्रदर्शन किया गया। गायन वादन सह नृत्य एवं झांकी का ने भी दर्शको के मन को मोहित किया साथ ही विभिन्न राज्य की पारंपरिक लोक विधा एवं लोक कला प्रत्यक्ष रूप से देखने का सौभाग्य बाँकी क्षेत्रवाशियों को मिला।   

         मंगलवार शाम करीब 06 बजे कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर हुई,जो की देर रात तक चली। फाग गायन महात्सव में  09 टोलियो में कुल 75 लोक कलाकारों ने भाग लिए। जहाँ हरदीबाजार मन गांव के प्रतिभागियों को प्रथम, शिवाय फाग झमाझम कटसीरा को द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार कटसीरा के सावित्री लोक कला मंच को मिला। 

होली मिलन एवं फाग प्रतियोगिता 2022 बाँकीमोंगरा में विविधता में एकता का उदाहरण स्थापित किया। यहाँ आए बिहार की टीम ने भोजपुरी होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।       ढेलवाड़ीह के सद्भावना फाग मंडली ने शुरुआत करके हिन्दी बारह महीने में विभिन्न त्योहार को फाग गीत में समावेसित कर निर्णायकों का मन मोह लिया। प्रथम स्थान प्राप्त मनगांव, हरदीबाजार की टीम ने झांकी सहित पारंपरिक गीत गाकर समा बाँधा, तो द्वितीय स्थान प्राप्त शिवाय टीम ने भी 15 मिनट में अपना बेहतर देकर होली का रंग को रंगीन कर दिया, वहीं त्रितीय स्थान प्राप्त किए टीम सावित्री एवं ग्रुप में छत्तीसगढ़ी फाग गायन के साथ साथ  टीम के कलाकारों ने पारंपरिक फाग की धुन पर थिरककर लोगो को खूब नचाया।       प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 5100/- साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह,द्वितीय पुरस्कार 2100/- साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह एवं तृतीय पुरस्कार 1100/- साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया       कार्यक्रम में लोगो के मोहित होने का अंदाज,अंत तक उपस्थित दर्शको की भीड़ ने बयान किया। इस तरह बाँकीमोंगरा में पहली बार आयोजित फाग प्रतियोगिता 2022 विभिन्न भाषा,प्रांत के लोगों के साथ मिलकर पारम्परिक रूप से सनातन संस्कृति को जिन्दा रखने का प्रयास किया है। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के रूप हेमन्त माहुलीकर सेवानिवृत्त व्याख्याता,अरुण दास वैष्णव शिक्षक विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा पश्चिम,लोक कला विधा प्रांतीय सहसंयोजक,नरेश जायसवाल प्रांत प्रमुख,वनांचल शिक्षा सेवा न्यास,विद्या भारती,रामविलास महंत,अजय दुबे हरदीबाजार शामिल हुये। वही मंच संचालन श्याम सिंह के द्वारा किया गया, आभार प्रकट अधिवक्ता बृजेश सिंह ने किया,कार्यक्रम के मुख्य संयोजन प्रमोद अग्रवाल एवं तायड़े रहे। रोहित सोनी,प्रियांशु ,अमन, विनोद, सुभाष, अभय महन्त, मुकेश गुप्ता, गिरिवर गुप्ता, सरोज शर्मा, राजकुमार (छोटू), कृष कश्यप, नरेंद्र सोनी, लाला सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।