जनता कांग्रेस ने संतोष सोनवानी को दी उत्तरप्रदेश विधानसभा 2022 की जिम्मेदारी, बनाये गए चुनाव प्रभारी

जनता कांग्रेस ने संतोष सोनवानी को दी उत्तरप्रदेश विधानसभा 2022 की जिम्मेदारी, बनाये गए चुनाव प्रभारी

 

रायपुर 13 सितम्बर। जनता कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी का आगाज़ कर दिया है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी बढ़ती दिख रही है। जनता कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष सोनवानी को उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया है। साथ में दो सह प्रभारी भी चुनाव टीम का हिस्सा होंगे।

 

 

जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब रॉय के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित वर्मा ने आज उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष सोनवानी इस चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश के प्रभारी होंगे। महाराष्ट्र से अखिलेश कन्नौजिया और मध्यप्रदेश से भावना सांगेलिया को उत्तरप्रदेश सह प्रभारी के तौर पर टीम में रखा गया है। जातिय समीकरण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्र कठेरिया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। जनता कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष, गुट निरपेक्ष, समानता और अखंडता के तर्ज पर चुनाव लड़ेगी, सर्वधर्म समभाव ही जनता कांग्रेस का उद्देश्य रहेगा।

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य में गठबंधन की स्थिति नही होने पर जनता कांग्रेस पार्टी सभी 403 सीटों में प्रत्याशी उतारने प्रयास करेगी। अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी 2017 के चुनाव परिणाम दोहराने का दावा कर रही है, लेकिन चुनावी राह इतनी आसान नहीं होगी।