CG:सखी वन स्टॉप सेंटर बेमेतरा द्वारा महिला हिंसा को समाप्त करने पहल ...सरदा हाईस्कूल स्कूल में छात्राओं को दी गई महिला अधिकारों सहित अन्य जानकारी..इस कार्यक्रम में बेरला SDOP,टीआई बेरला ,विद्यालय के प्राचार्य रहे उपस्थित

CG:सखी वन स्टॉप सेंटर बेमेतरा द्वारा महिला हिंसा को समाप्त करने पहल ...सरदा हाईस्कूल स्कूल में  छात्राओं को दी गई महिला अधिकारों सहित अन्य जानकारी..इस कार्यक्रम में बेरला SDOP,टीआई बेरला ,विद्यालय के प्राचार्य रहे उपस्थित
CG:सखी वन स्टॉप सेंटर बेमेतरा द्वारा महिला हिंसा को समाप्त करने पहल ...सरदा हाईस्कूल स्कूल में छात्राओं को दी गई महिला अधिकारों सहित अन्य जानकारी..इस कार्यक्रम में बेरला SDOP,टीआई बेरला ,विद्यालय के प्राचार्य रहे उपस्थित

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन से 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा समाप्त करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अंर्तगत सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा द्वारा महिला हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरदा बेरला में महिला केन्द्रित मुददे एवं अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रचार प्रसार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी नवा बिहान यशोदा साहू,  बेरला SDOP तेजराम पटेल, टी.आई बेरला संतोषी ग्रेष, प्रधान आरक्षक बेमतरा वर्षा चौबे, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टाप सेन्टर राखी यादव, परामर्शदाता श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, केस वर्कर श्रीमती रामेश्वरी साहू प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संरक्षण अधिकारी नवा बिहान यशोदा साहू ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युग में अगर देखा जाये तो महिलायें घरेलू हिंसा से ज्यादा प्रताड़ित है। घरेलू हिंसा वैवाहिक दुर्व्यवहार, घरेलू मारपीट, पारिवारिक हिंसा या दहेज के लिए प्रताड़ित करना आदि होता है। घरेलू दायरे में हिंसा को घरेलू हिंसा कहा जाता है। किसी महिला का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, मैखिक, किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाना जिसके साथ महिला के पारिवारिक सम्बन्ध है, घरेलू हिंसा में शामिल है। इससे बचने एवं न्याय के उपाय बताते हुए कहा कि घरेलू हिंसा की सूचना कोई भी व्यक्ति संरक्षण अधिकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही शुरू करने और एक सुरक्षित आश्रय या चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद कर सकते है। प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में संरक्षण अधिकारी नियुक्त करती है।

सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक राखी यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर योजना भारत सरकार ने 1 अप्रेल 2015 को हिंसा प्रभावित महिलाओं का समर्थन करने के लिए लागू की थी। केन्द्र सरकार एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर एक ऐसी संस्था जो 24 घंटे 7वों दिन निःशुल्क महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर रहती है छत्तीसगढ राज्य के 27 जिलो में सखी वन स्टॉप सेन्टर 8मार्च2017 से संचालित है। सखी वन स्टॉप सेंटर एक ऐसी व्यवस्था जहां हिंसा से पीड़ित कोई भी किसी वर्ग समाज की महिला मदद ले सकती है। सखी तक पहुंचने के लिए महिला हेल्प लाईन नम्बर टोल फी 181,1098 नम्बर उपलब्ध है या स्वयं भी सखी तक आ सकते है दुर्ग रोड गस्ती चौक यूनियन बैंक में ऑफिस है।

परामर्शदाता लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने आस-पास या अपने परिवार के सदस्यों द्वारा होने वाले हिंसा से बचने एवं न्याय के लिए सखी में केस दर्ज करा सकते है फोन से स्वयं उपस्थित होकर। परामर्शदाता से मिलकर परामर्श करवा सकते है जिसे पूणतः गोपनीय रखा जाता है। आवेदिका की मांग क्या उस पर कार्य कर केस बंद भी कर दिया जाता है।

केस वर्कर श्रीमती रामेश्वरी साहू ने महिला हेल्प लाईन नम्बर टोल फ्री 181 नम्बर सखी वन स्टॉप सेंटर में दिलाये जाने वाले महिलाओं को निःशुल्क सहायता की जानकारी देते हुए पुलिस, चिकित्सा, आश्रय, परामर्श, आपातकालीन एवं घरेलू हिंसा दहेज प्रताड़ना, बलात्कार, छेड़-छाड़, बाल विवाह, साइबर क्राइम, संपत्ति विवाद, टोनही प्रताड़ना एवं विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

एस.डी.ओ.पी. बेरला द्वारा उपस्थित सभी बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया और ट्रैफिक नियमों की विस्तार जानकारी दी गई।

 टी.आई. बेरला मैडम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को साइबर क्राइम की विस्तार से जानकारी दी एवं किसी भी परेशानी के समाधान के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने साधन बताये एवं टोल फ्री नं. 100,112 की जानकारी दी गई।

प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी एवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप की संपूर्ण जानकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। शाला प्राचार्य महोदय द्वारा सभी विभाग से आये सदस्यों का धन्यवाद कर कार्यक्रम