मंत्री कवासी लखमा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन..

सुकमा:- भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर द्वारा आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आईटम गर्ल बोले जाने वाला विवाद बड़ता ही जा रहा है। विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा विवादित बयान के बाद से पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश का माहोल नजर आ रहा है।

आज पूरे जिले के साथ साथ सभी ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत दोरनापाल के चौराहे पर अजय चंद्राकर का पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द अजय चंद्राकर को मंत्री कवासी लखमा से माफी मांगने को कहा है।तय समय मे माफी नही मांगने पर हर ब्लॉक जिले स्तर पर समाज के द्वारा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दी है।

 पुतला दहन करने के दौरान दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता माड़वी,कोंटा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी देवा,लक्ष्मण यादव,मुन्नाराम यादव,वार्ड पार्षद पुनेम हुर्रा,बलवंत चौहान,सुभाष मरकाम, मुकेश,झरना दुर्गा,रवि मंडल,अर्जुन मडकम,आदर्श तोमर,दीपक चौहान,गुज्जो जोगा,अरविंद माड़वी, कलमु हूंगा, बाबू राम यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।