भाजयुमो मंडल भैयाथान की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न ....बेरोजगारी भत्ता नही देने के विरोध में किया पोस्टर विमोचन ...सरकार के खिलाप की नारेबाजी.....

संदीप दुबे✍️✍️✍️

भाजयुमो मंडल भैयाथान की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न ....बेरोजगारी भत्ता नही देने के विरोध में किया पोस्टर विमोचन ...सरकार के खिलाप की नारेबाजी.....
भाजयुमो मंडल भैयाथान की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न ....बेरोजगारी भत्ता नही देने के विरोध में किया पोस्टर विमोचन ...सरकार के खिलाप की नारेबाजी.....

नयाभारत 

संदीप दुबे✍️✍️✍️

भैयाथान  - भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के विफलताओं को लेकर युवा मोर्चा के द्वारा बेरोजगारी भत्ता न देने के विरोध में पोस्टर विमोचन करने का निर्देश पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा को दिया गया है।
कल युवा मोर्चा मंडल भैयाथान के द्वारा जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू की उपस्थिति में वन बुथ 20 यूथ का बैठक आयोजित कर मंडल में आगामी कार्यों का  जानकारी दिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नीतियों को जनता के खिलाफ बताया व किसान विरोधी सरकार बताते हुए युवाओं के साथ धोखा होने की बात कही इस दौरान उन्होंने मंडल के सभी युवाओं व युवा मोर्चा के लोगों से सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाने की बात करते हुए सरकार की विफलताओं को बताने का आग्रह किया। 
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री साहू ने प्रदेश सरकार को किसान का विरोधी बताया और वर्तमान में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बताते हुए खाद की किल्लत के खिलाप एक बड़ा आंदोलन करने की बात कही । 

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने 1 बुथ 20 यूथ के सदस्यों को सरकार के कमियों को गिनाया और बेरोजगारी भत्ता न देने से युवाओं के साथ धोखा हुआ ये बात सभी अपने बुथ के सभी युवाओं को बताने और युवा मोर्चा के साथ कार्य करने का आग्रह किया क्योंकि ये कांग्रेस की सरकार सदैव से जनविरोधी रही है इनकी नीतियों से जनता सिर्फ परेसान हुई और आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा पूर्ण रूप से तत्पर है और चुनाव का इंतज़ार कर रहा है । 
बैठक को अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह , जिला महामंत्री सावन गोयल , प्रक्षिक्षण प्रभारी विराट प्रताप सिंह ने भी संबोधित करते हुए युवाओं को सरकार की गलत नीतियों की जानकारी दी । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अभिषेक गुप्ता व आभार मंडल उपाध्यक्ष सौरभ साहू ने किया । बैठक समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष सहित सभी ने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता न मिलने के विरोध पोस्टर बिमोचन करते हुए भुपेश सरकार के खिलाप नारेबाजी की । 

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू प्रताप सिंह , मंडल उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा , प्रदीप सारथी , कुमरेश दुबे ,जीतू मानिकपुरी , युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संदीप दुबे , उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह , नितिन तिवारी , मंत्री मनीष साहू , हृदय सिंह , ध्रुव सारथी , उजाला ठाकुर , महेंद्र यादव , बालेश्वर सिंह, अजित दुबे, आयुष दुबे ,सुनील साहू , अखिलेश सिंह , अनोज कुशवाहा , जितेंद्र कुशवाहा, विपिन यादव , अजय केवर्ध, खेलसाय राजवाड़े , श्रवण देवांगन ,सूर्या साहू , जितेंद्र कुशवाहा ,    राय सिंह , सीतल पाटिल ,रौनक पांडेय,  जुगल कुशवाहा ,सहित भारी मात्रा में 1 बुथ 20 यूथ के सदस्य उपस्थित थे।