CG - कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक जैन...




कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक जैन
सेमरिया से सड्डू तक सात किमी चले
आज समापन में शामिल होंगे सहयोगियों के साथ
रायपुर : मंगलवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यात्रा में शामिल होने वे यहां पहुंचे हैं।
जैन अपने सहयोगियों के साथ राजधानी के नजदीक स्थित सेमरिया से सड्डू तक सात किमी पैदल चले। इस दौरान कांग्रेस के संदेश को लोगों तक पहुंचाते रहे। मंगलवार सुबह जगदलपुर से रवाना होकर वे सीधे सेमरिया पहुंचे थे।
बुधवार को न्याय यात्रा के समापन में अपने सहयोगियों के साथ जैन सम्मिलित होंगे। यात्रा के पश्चात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व वन व परिवहन मंत्री मो अकबर व अन्य से राजनीतिक विषयों पर भी उन्होने चर्चा की।
यात्रा के दौरान जैन के साथ नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल व अन्य शामिल हुए। जगदलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, कोमल सेना, ज्योति राव, एस नीला, नीलम कश्यप आदि के साथ उन्होने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से भी भेंट की।