CG के 6 की दर्दनाक मौत BIG ब्रेकिंग: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत.... चार पुरूष, महिला और एक बच्चे की गई जान.... तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई.... 3 की हालत गंभीर.... पसरा मातम.....
In a horrific road accident in Odisha Devotees were returning after darshan from the temple




...
रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा इलाके में हुए हादसे में महासमुंद के छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी श्रद्धालु नृसिंहनाथ मंदिर से लौट रहे थे। कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हुई वही एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची उड़ीसा पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि सभी मृतक महासमुंद के रहने वाले थे।
जोंक थाना क्षेत्र के नुआपड़ा बरगढ़ रोड (बीजू) एक्सप्रेस वे में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कर (सीजी 06 जीएफ 2753) में सवार एक बच्चे सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में छह लोगों के शव फंसे पड़े थे। जिन्हें बाहर निकाला गया।