रेत माफियाओं का हौसला बुलंद..शबरी नदी का सीना छलनी कर दिनदहाड़े रोजाना 100 हाईवा रेत का अवैध खनन जारी..

रेत माफियाओं का हौसला बुलंद..शबरी नदी का सीना छलनी कर दिनदहाड़े रोजाना 100 हाईवा रेत का अवैध खनन जारी..

सुकमा. जिले के दोरनापाल क्षेत्र में ठेकेदारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिन दहाड़े ही ठेकेदार द्वारा 100 हाइवा से ज्यादा रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिले की जीवनदायिनी शबरी नदी से अलग-अलग स्थानों से रेत माफियाओं द्वारा चैन माउंटेन के माध्यम से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी सुद लेने वाला कोई नही है।

खनिज विभाग के संरक्षण में ठेकेदार शेख जाकिर हुसैन व विक्रम खत्री के द्वारा पेंटा व कुर्ती से रोजाना 100 से ज्यादा रेत का अवैध खनन वाहन क्रमांक सीजी 26 ई 7386, सीजी 26 ई 7086, सीजी 26 ई 7486, सीजी 26 ई 9003, एपी 31 टीए 7836, सीजी 04 एलएच 4785, सीजी 04 एलआर 2489 से किया जा रहा है। जिससे कि शबरी नदी पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं अवैध खनन की सूद लेने वाला कोई नही। जबकि रोजाना हो रहे अवैध कार्य से शासन को लाखों रुपये का चूना ठेकेदारों द्वारा लगाया जा रहा है। 

 

अरविंद माड़वी निवासी पेंटा ने बताया कि गांव से लगातार रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। जिन पर कार्रवाई नही हो रही जबकि पंचायत कार्यों के लिए रेत खनन करने पर गांव के लोगों की गाड़ियों पर कार्रवाई किया जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया साथ ही परिवहन हेतु ग्राम पंचायत द्वारा शुल्क लेने हेतु अनुमति लेने पर मना कर दिया गया। परन्तु रेत माफियाओं पर कार्रवाई नही की जा रही। वहीं इन सबसे तंग आकर अवैध परिवहन को रोकने हेतु युवा संगठन का निर्माण किया गया है। 

सुनील वेट्टी निवासी पेंटा ने बताया कि गांव से रोजाना 100 से ज्यादा हाइवा रेत का खनन एवं परिवहन किया जा रहा जिसकी सूद लेने वाला कोई नही। वहीं अवैध भंडारण किए रेत पर युवा संगठन कब्जा कर उसे पंचायत कार्यों में लगाएगा।

जानकारी लेने के लिए संपर्क करने पर खनिज अधिकारी द्वारा फोन नही उठाया जाता है

अवैध खनन पर जानकारी हेतु जिला खनिज अधिकारी पर फ़ोन पर सम्पर्क किया गया परन्तु उन्होंने कोई जवाब नही दिया।