Holika Dahan 2022: 17 मार्च को होगा होलिका दहन.... होलिका दहन के समय कर लें बस ये काम.... हो जाएंगे आपके वारे-न्यारे.... कई शुभ योग.... जानें पूजा का मुहूर्त, योग और उपाय.....
Holika Dahan 2022 Vastu Tips: Holika Dahan 2022 Date, Shubh Muhurat Holika Dahan Agni Vastu Tips: Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat Vastu Tips Just do this work at the time of Holika Dahan




...
Holika Dahan 2022, Shubh Muhurat, Vastu Tips: इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है। रंगवाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका की पूजा (Holika Dahan 2022 Puja) और दहन के बाद ही भोजन आदि किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से होली का त्योहार काफी महत्व रखता है। होलिका दहन (Holika Dahan 2022) बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन से आस-पास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। होली का पर्व आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हिंदू धर्म में होली (Holi 2022) और इससे पहले आने वाली होलिका दहन का विशेष महत्व होता है। (Holika Dahan Agni Vastu Tips)
होलिका दहन एक ऐसा पर्व है जब हम पाप और संताप को जलाने के लिए अग्नि को प्रज्वलित करते हैं। हमारा शरीर और संपूर्ण ब्रह्मांड पंच तत्वों से मिलकर बना है ऐसे में होलिका (Holika Dahan 2022) की अग्नि को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा, जबकि इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाती है। होलिका दहन की बात करें तो इस दिन का खास महत्व माना जाता है। होलिका दहन का मुहूर्त विशेष रूप से बहुत खास होता है। (Holika Dahan 2022 Date, Shubh Muhurat)
हालांकि होलिका दहन में प्रह्लाद की बुआ और हिरण्यकश्यप की बहन का दाह संस्कार किया जाता है लेकिन जिस प्रकार रावण का दाह संस्कार पुण्य का भागी होता है उसी प्रकार से होलिका दहन भी परम पुण्य देता है। शास्त्रों में होलिका दहन की अग्नि के विशेष महत्व के बारे में बताया गया है। जहां भी सार्वजनिक होली जलती है वहां पर पूजा करें और होलिका की अग्नि (Holika Agni Vastu Tips) की 12 परिक्रमा करें। इसके बाद होलिका में से एक कंडे को उठाकर अपने घर ले आएं। फिर होलिका की अग्नि से एक दीपक जला लें और उसे अपने घर लेकर आएं।
लगातार 16 दिन तक इस दीपक की अखंड ज्योति घर की दक्षिण पूर्व दिशा में जलाएं। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलता है। जैसे- इससे घर की महिलाओं का स्त्री दोष दूर होता है। बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में बेहतर प्रदर्शन नजर आने लगता है। घर में खान-पान के कारण होने वाली बीमारियां दूर हो जाती हैं। पारिवारिक कलह चल रही हैं तो इससे वह दूर हो जाती है। दांपत्य जीवन में चल रही दिक्कतें भी इससे दूर होती हैं।
होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त
(Holika Dahan 2022 Puja Ka Shubh Muhurat)
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त - रात 9 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
अवधि - 01 घण्टा 10 मिनट्स
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
भद्रा पूंछ - रात 9 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
भद्रा मुख - रात 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 18 मार्च 2022 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक
होलिका की राख के उपाय
(Holika Ki Rakh Ke Upay) होलिका दहन के बाद बची हुई राख को काफी पवित्र माना जाता है। होलिका की इस राख से जीवन की कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर सुनिधी मेहरा नारंग ने होलिका दहन की राख के कुछ उपाय बताए हैं जिससे आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
पहला उपाय- अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े बहुत ज्यादा होते हैं या आप घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं तो होलिका की राख को पोटली में बांधकर घर की अलग-अलग जगहों पर रख दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। और नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी। होलिका की राख को खासकर उन कोनों में रखें जहां पर आपको दिक्कतों का ज्यादा सामना करना पड़ता है।
दूसरा उपाय- अगर आपके घर में किसी व्यक्ति को या बच्चे को नजर बहुत जल्दी लगती है या कोई व्यक्ति हमेशा बाीमार रहता है तो इसके लिए आप सात बार होली का राख को व्यक्ति के सिर से पैरों तक एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। और आखिर में 8वीं बार क्लॉक वाइज घुमाएं। इसके बाद इस राख को घर के बगीचे में या कहीं मिट्टी के अंदर डाल दें।
तीसरा उपाय- होलिका की राख से घर की आर्थिक समस्याओं को भी दूर किया जाता है इसके लिए राख को लाल रंग की पोटली में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख सकते हैं। साथ ही आप इसे अपने पर्स की छोटी सी पॉकेट में भी रख सकते हैं। इसके अलावा कोई भी कार्य करने से पहले सभी को इस राख का टीका लगाएं, इससे सभी काम अच्छे से पूरे होंगे और आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
होली पर बनने वाले शुभ योग
इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है। होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है। इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है। (Holi 2022 Shubh Yog)