अधिक मतदान कांग्रेस पर जनता के भरोसे का संकेत : रेखचंद जैन

अधिक मतदान कांग्रेस पर जनता के भरोसे का संकेत : रेखचंद जैन
अधिक मतदान कांग्रेस पर जनता के भरोसे का संकेत : रेखचंद जैन

अधिक मतदान कांग्रेस पर जनता के भरोसे का संकेत : रेखचंद जैन
 

भाजपा के झूठे व खोखले वादे पर न आने के लिए जनता का आभार
 

बस्तर की सभी सीटों पर लहराएगा कांग्रेस का परचम

जगदलपुर : मंगलवार को विधानसभा के पहले चरण में भारी मतदान को जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस की रीतियों- नीतियों पर जनता का भरोसा बताया है। उन्होने कहा है कि पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जिन जनोपयोगी योजनाओं को चलाया है और कर्ज माफी, धान के लिए 3200 रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी आदि घोषणाओं ने जनता को अत्यधिक लुभाया है।

जनता ने यह देखा है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार 2018 में की गई घोषणाओं की पूर्ति के लिए पुरजोर प्रयासरत रही है। जनता ने भाजपा के 15 साल के कुशासन को देखा है और पांच साल के कांग्रेस के सुशासन को भी। कर्जमाफी पर भाजपा के द्वारा किसानों की दशा न सुधरने का जो अनर्गल प्रलाप किया उसे किसानों ने पसंद नहीं किया।

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य आज देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा है। वर्तमान में जहां भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क़्विंटल देने का वादा किया है, वहीं कांग्रेस ने इस बार 3200 रुपये देने की बात कही है। इससे किसानों व उनके परिजनों में हर्ष है। कांग्रेस के कर्जमाफी की नकल करने की भाजपाई कोशिशों को भी जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।

निवर्तमान विधायक के अनुसार इसी कारण कांग्रेस बस्तर की सभी 12 सीटों पर फिर से जीत का परचम लहरायेगी। जैन ने कहा है कि जनता को भ्रमित करने भाजपा अपनी जीत के उटपटांग आंकड़े पेश कर रही है। इन आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने का भाजपाई प्रयास सफल नहीं होगा। जैन ने भाजपा के झूठे व खोखले वायदों पर ध्यान न देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।