CG में दिल झकझोर देने वाली घटना: दूधमुहे बच्चे का शव लेकर 2 दिनो तक घूमती रही महिला , किसी ने नहीं की मदद फिर तीसरे दिन हुआ ये कि…
छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां को अपने औलाद के अंतिम संस्कार के लिए 2 दिनों तक भटकना पड़ा। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। Heart-wrenching incident in CG: Woman roaming around for 2 days carrying dead body of a weaned child




Heart-wrenching incident in CG: Woman roaming around for 2 days carrying dead body of a weaned child
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां को अपने औलाद के अंतिम संस्कार के लिए 2 दिनों तक भटकना पड़ा। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
आखिरकार जंगल में भटकती मां की खबर पुलिस और नगरपालिका की टीम को मिली, जिसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार हो पाया। जानकारी के मुताबिक एक महिला को पति और पिता ने घर से निकाल दिया था। बच्चे की मौत के बाद वह अपने बच्चे की के अंतिम संस्कार के लिए जंगल में भटकती रही।
उसने ग्रामीणों से सहयोग मांगा। लेकिन, किसी ग्रामीण ने उसकी सहायता नहीं की। मां बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए इधर-उधर भटक रही थी। जंगल में भटकती महिला की जानकारी जब पुलिस और नगर पालिका की टीम को मिली तो फिर मौके पर पहुंची और महिला के बच्चे का अंतिम संस्कार कराया