CG 2492 पदों पर सरकारी भर्तियां : CM भूपेश बघेल ने दिये निर्देश ,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और खाद्य विभाग में नियुक्ति के आदेश जारी…..2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु….देखिय किन-किन पदों पर कितनी होगी नियुक्तियां….

CG 2492 पदों पर सरकारी भर्तियां  : CM भूपेश बघेल ने दिये निर्देश ,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और खाद्य विभाग में नियुक्ति के आदेश जारी…..2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु….देखिय किन-किन पदों पर कितनी होगी नियुक्तियां….


 

रायपुर 7 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ में इस साल बंपर भर्ती होगी। लगभग 3000 पदों पर जारी होंगे विज्ञापन के पुलिस, पटवारी और खाद्य विभाग , मंडी निरीक्षक के पदो पर जल्द ही भर्ती होगी ।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जल्द ही संबंधित विभागों की तरफ से भर्ती की कार्रवाई शुरू की जायेगी।

पदों की संख्या 

पुलिस भर्ती  - 2100 पद 
पटवारी       -     301 
खाद्य विभाग - 91

 

 


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गृह (पुलिस), राजस्व तथा खाद्य विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके इस निर्देश के बाद कुल 2492 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। श्री बघेल ने इन विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

 

 


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज लिए गए निर्णय के फलस्वरुप गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत 'बस्तर फाइटर्स' बल के गठन की मंजूरी जारी की गयी जिसमें 2100 पदों के भर्ती की अनुमति दी गयी है| इसी तरह राजस्व विभाग अंतर्गत मैदानी स्तर पर 301 पटवारियों के पदों पर नयी भर्ती की जाने की अनुमति दी गई है| खाद्य विभाग अंतर्गत 84 खाद्य निरीक्षकों के साथ-साथ कुल 91 पदों पर भर्ती की की जाएगी|
 

 


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओँ का आह्वान किया है कि वे इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी मेहनत और लगन के साथ तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों का परीक्षण कर उन पर सीधी भर्ती किए जाने की कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम आर्थिक संकट के बावजूद राज्य सरकार लगातार युवाओं सहित सभी वर्ग के प्रदेशवासियों के हित में निर्णय ले रही है। बस्तर फाइटर्स दल के गठन से जहां बस्तर के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के अनुभवों का लाभ पुलिस बल को भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पटवारियों की भर्ती होने से किसानों एवं नागरिकों की राजस्व प्रशासन से संबंधित समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। खाद्य निरीक्षकों की भर्ती होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण होगा | 
भर्ती की अनुमति जारी होते ही भर्ती विज्ञापन एवं परीक्षा आयोजन की कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया को त्वरित गति एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

प्रोफ़ेसर और बिजली विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्ती के आदेश जारी कर दिये गये है।


 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य विभागों में भी रिक्तियों को तत्काल भरने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने विभाग प्रमुखों को कहा है कि रिक्त पदों का परीक्षण कर तत्काल सीधी भर्ती के लिए पदों और रिक्तियों का जानकारी सरकार को उपलब्ध कराया जाये, ताकि उन्हें भी जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाये।

 

 

भर्ती की अनुमति जारी होते ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर भर्ती विज्ञापन एवं परीक्षा आयोजन की कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गयाहै एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया को त्वरित गति एवं पूर्ण पारदर्शिता से किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये हैं।

 


 

राजस्व विभाग में पटवारी की होगी भर्ती

 

लंबे समय बाद प्रदेश में पटवारियों की भी भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व अमला को मजबूत करने की दिशा में पटवारियों की भर्ती के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रदेश में कुल 301 पदों पर पटवारियों की भर्ती की जायेगी। जल्द ही इस मामले में रिक्तियों के संबंधित विज्ञापन जारी हो जायेंगे। माना जा रहा है कि व्यापम के जरिये राजस्व विभाग के पटवारियों की भर्ती होगी। इस मामले में जल्द ही दिशा-निर्देश और नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

 

फूड विभाग में होगी 91 पदों पर भर्ती

 

खाद्य विभाग में भी जल्द ही फूड इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। खाद्य विभाग के अंतर्गत काम करने के लिए 84 पद फूड इंस्पेक्टर होंगे, वहीं 7 अन्य पदों पर भर्तियां होगी। फूड इंस्पेक्टरों की भर्ती व्यापम के जरिये हो सकती है, नियुक्ति को लेकर नियम शर्तों को जल्द ही जारी किया जायेगा।

 

 

पुलिस विभाग में 2100 पदों पर होगी भर्ती

 

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को बस्तर के लिए “बस्तर फाइटर्स” बटालियन में पुलिस भर्ती की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब पुलिस विभाग के अंतर्गत बस्तर फाइटर्स के लिए 2100 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती होगी।


 

 

 

CG में प्रोफेसर की सबसे बड़ी भर्ती

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(CGPSC) प्रदेश के कालेजों के लिए 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती करेगा। 25 साल बाद राज्य सरकार की पहल पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) प्रदेश के कालेजों के लिए 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती करेगा। पच्चीस साल बाद राज्य में प्रोफेसरों की भर्ती होने जा रही है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए गुरुवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा। इससे देशभर के अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ में सीधे प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा।

 

इन विषयों को लेकर होगी परीक्षा

 

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कुल 30 विषयों के लिए परीक्षा लेगा। हिंदी के लिए 64, अंग्रेजी में 30, राजनीतिशास्त्र 75, अर्थशास्त्र 51, समाजशास्त्र 57, इतिहास 29, भूगोल 29, भौतिकी 20, गणित 35, रसायनशास्त्र 50, वनस्पतिशास्त्र 30, प्राणीशास्त्र 26, कंप्यूटर साइंस 1, कंप्यूटर एप्लीकेशन 1, माइक्रोबायोलाजी 2, बायोटेक्नालाजी 2, भू-गर्भ शास्त्र 3, सैन्य विज्ञान 1, वाणिज्य 57, विधि 1, गृह विज्ञान 7, संस्कृत 7, प्राचीन भारतीय इतिहास 1,लोक प्रशासन 2, मानवशास्त्र 2, दर्शनशास्त्र 1, मनोविज्ञान 6, वेद 1, ज्योतिष 1 और सूचना प्राद्योगिकी 3 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

 

उच्च शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के पदों में जाने के योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पास सीधी भर्ती के माध्यम से जाने का सुनहरा अवसर है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों , प्राध्यापकों के 595 पदों पर सीधी भर्ती होगी।  उच्च शिक्षा विभाग से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC को इसके लिए प्रस्ताव मिलें है। आज लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। 13 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगी। 

 

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें 

 

CGPSC Professor Notification Detail 

 

 

3000 पदों पर बिजली विभाग में भर्ती

 

बिजली विभाग में 3000 पदों पर भर्ती हो रही है। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने लाइनमैंन के पदों को दोगुना कर संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। पहली बार होगा, जब बिजली विभाग में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होगी, जिसमें मूल निवासी आवेदन करेंगे। आवेदन 20 सिंतबर तक आनलाइन भरे जायेंगे। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों के लिए सर्वाधिक 2434 पदों पर लाइनमैनों की भर्ती होगी। वहीं बस्तर के लिए 261 और सरगुजा के लिए 305 पदों पर भर्ती होगी। नियमावली के मुताबिक अनुभवी और संविदा पर काम कर रहे लाइनमैनों को अनुभव के आधार पर अंक दिये जायेंगे। 1 से 3 साल के अनुभव वालों को 20 अंक और 3 साल से ज्यादा अनुभव वालों को 30 अंक दिये जायेंगे। इन पदों के लिए पे-मैट्रिक्स एस-1 14800-33000 वेतन दिया जायेगा।

 

विस्तृत जानकारी के लिए इस वेबसाइट को विजिट करें 

 

 

इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के 1374 पद, ओबीसी के लिए 479, अनुसूचित जाति के लिए 334, अनुसूचित जनजाति के लिए 813 पदों पर भर्तियां होगी।