नई एडवाइजरी जारी: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी.... यहां न जाने की सख्त हिदायत.... देखें एडवाइजरी.....
Government new advisory for Indians trapped in Ukraine strict instructions not to go




...
नई दिल्ली। रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाजरी जारी की गई है। कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं। यूक्रेन-रूस में चल रही जंग से हालात तनावपूर्ण है।
इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। नई एडवाजरी के मुताबिक, वहां फंसे लोगों को बॉर्डर एरिया में ना जाने की सख्त हिदायत दी गई है। रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त युद्ध हो रहा है। इससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है।