CG- सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की मां को मारे मुक्के और थप्पड़: प्रेमिका से मिलने नहीं दिया तो घर में घुसकर महिला को दांत से काट किया लहूलूहान.... प्रेमिका को भी पीटा....

CG- सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की मां को मारे मुक्के और थप्पड़: प्रेमिका से मिलने नहीं दिया तो घर में घुसकर महिला को दांत से काट किया लहूलूहान.... प्रेमिका को भी पीटा....

..

रायपुर। गर्लफ्रैंड से मिलने व बात करने से रोक टोक करने पर नाराज युवक ने गर्लफ्रैंड की माँ को दांत से काट कर लहूलूहान कर दिया। इतना ही नही बीच बचाव करने आई गर्लफ्रैंड को भी आक्रोशित युवक ने जम कर पिट दिया। मामला रायपुर के आजाद चौक थाने का है। सनकी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहले तो फिल्मी स्टाईल में घर में घूस गया और मना करने पर प्रेमिका और उसकी माँ की जमकर पिटाई करने के बाद फरार हो गया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। 

अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 45 साल की महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोकने-टोकने लगे। ये बात अंकित को रास नहीं आई। संडे की रात वो महिला के घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गया और खूब उत्पात मचाया। महिला ने बताया कि बेटी से मिलने न देने की बात कहकर अंकित विवाद करने लगा। गालियां दी तो महिला ने उसे रोका। 

इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। बेटी भी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी। अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत आजाद चौक थाने में की। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक अंकित मिश्रा के खिलाफ धारा 452,294,506,323 कक एफआईआर दर्ज कर ली है।