CG- प्रमोशन का तोहफा: 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला प्रमोशन.... सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी.... इनका हुआ तबादला.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल.......




...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन से सामान्य प्रशासन विभाग प्रमोशन और तबादला आदेश जारी किया गया है। 11 मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। 3 निज सहायकों को निज सचिव बनाया है। साथ ही 8 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पदोन्नत कर नई पदस्थापना दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है की राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रालय सेवा के निम्नलिखित सहायक ग्रेड-1 को, उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अनुभाग अधिकारी के पद पर वेतन मैट्रिक्स के लेवल-11 (49100-155800) में पदोन्नत करते हुए. अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उन्हें उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाये गये विभाग में पदस्थ करता है। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) No. 91/2019, S. Santosh Kumar Vs State of Chhattisgarh & other एवं WP (S) No. 9778/2019, Vishnu Prashanna Tiwari Vs State of Chhattisgarh & other एवं WP(S) NO. 6913/2021, Kashyap Krishan Gautam & other Vs State of Chhattisgarh & others में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन होगा।
पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी, पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा। मंत्रालय सेवा की विद्या भारती अनुभाग अधिकारी कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (अतिरिक्त प्रभार पुनर्वास विभाग) में पदस्थ किया जाता है।