भाजपा के पूर्व पार्षद सोनी का निधन, शोक की लहर छाई




(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा। शहर के सिंधुनगर के भाजपा के पूर्व पार्षद वासुदेव सोनी का लम्बी बीमारी के चलते मंगलवार निधन हो गया। वासुदेव सोनी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर के घोष प्रमुख भी रह चुके है। वासुदेव सोनी के पार्थिव शरीर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा चड़ा कर श्रद्धाजंलि दी। समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि, नानक राम सोनी, ढालूमल सोनी,पार्षद किशोर सोनी, विनोद झुरानी, प्रकाश सामतानी,मनीष सब्दानी, ओम गुलाबानी, गिरधारी बिनयानी, हितेश कृपलानी, पवन ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।