CG- दीपावली की रात जमकर उत्पात VIDEO: दीपावली की रात होना था आर्केस्ट्रा का आयोजन.... आर्केस्ट्रा नहीं आने से गुस्से में दबंगों ने अटल चौक उड़ा दिया बम से.... फिर जो हुआ.... गांव में दहशत का माहौल..... देखें VIDEO.......




बलरामपुर 5 नवंबर 2021/ उज्ज्वल तिवारी। रामानुजगंज से सटे हुए ग्राम ताम्बेश्वरनगर (आरागाही) के अटल चौक को असमाजिक तत्वों ने पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अटल चौक सार्वजनिक संपत्ति है जो दीपावली की रात असमाजिक तत्वों के द्वारा हुए उत्पात की गवाही दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते रात कुछ अज्ञात लोग तेज धमाके वाले पटाखे फोड़ रहे थे। जिसके कारण स्थानीय लोग रात-भर सो नहीं सके। वे डर से बाहर भी नहीं निकले। सुबह उठकर देखा तो दुकान के पास रखी बाल्टी जल गई थी।होटल संचालक बलराम वैध ने बताया कि उसके दुकान को भी नुकसान पहुंचाया गया है। अटल चौक को बम से उड़ाया गया है। पुरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दीपावली की रात गांव में आर्केस्ट्रा आयोजन होना था। लेकिन नहीं हो पाया जिससे आक्रोशित असमाजिक तत्वों ने इन कृत्यों को अंजाम दिया। जानकारी मिलने पर रामानुजगंज थाना प्रभारी राजेश खल्को एवं मनोज सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्यवाही करेगी।
देखें वीडियो