CG 2 मौत BIG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा.... दो बाइकों में भिड़ंत.... आमने-सामने टक्कर से दोनों चालकों की मौत.... महिला की हालत गंभीर......




...
धमतरी 20 दिसंबर 2021। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाईवे में डांडेसरा के पास की घटना है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका धमतरी में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच कर रहे हैं।
यशवंत देवांगन 45 वर्ष अपनी पत्नी मधु देवांगन के साथ बाइक में कुरूद की ओर से घर वापस लौट रहे थे। विपरीत दिशा से ग्राम हंकारा निवासी चोवा राम साहू 23 वर्ष कुरुद की ओर जा रहा था। तभी डांडेसरा मोड़ के पास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में यशवंत और चोवा राम को गंभीर चोट आई थी।
जिसे रक्तदान एंबुलेंस से धमतरी डीसीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मधु देवांगन को एंबुलेंस से कुरुद अस्पताल ले जाया गया। जहां से धमतरी जिला अस्पताल वहां से फिर उसे मसीही अस्पताल रिफर किया गया। जहां इलाज जारी है।