भाजपा शास्त्री मंडल कार्यकारिणी का विस्तार




भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लादुलाल तेली व मंडल अध्यक्ष पियूष डाड ने शास्त्री मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। महामंत्री राहुल सोनी ने बताया कि, शास्त्री मंडल कार्यकारिणी को मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तार करते हुए योगेश मुंदड़ा को उपाध्यक्ष, अंजली हेमनानी को मंत्री व महावीर गेंगट को आई टी सेल प्रभारी नियुक्त किया।