Employees Holiday : कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा तोहफा,आकस्मिक अवकाश बढ़ाकर किया 30 दिन,नोटिफिकेशन जारी…
छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने राज्य के संविदा अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बढ़ोतरी की सौगात दी है। आकस्मिक अवकाश में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।




Employees Holiday
रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने राज्य के संविदा अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बढ़ोतरी की सौगात दी है। आकस्मिक अवकाश में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। इसी बीच अब राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। राज्य के संविदा कर्मचारियों अधिकारी को आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। आकस्मिक अवकाश की अवधि में वृद्धि की गई है। सरकार द्वारा इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
आकस्मिक अवकाश की सुविधा
जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य के संविधान अधिकारी कर्मचारी को 1 वर्ष में 30 दिन के आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। बता दे वर्तमान में उन्हें केवल 18 दिन तक आकस्मिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी।
भूपेश सरकार द्वारा त्योहारों के मौसम में प्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए बेहद राहत देने वाली खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है। राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह 3 अगस्त 2023 से प्रभावशील हो गया है।